तपकरा में 450 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों से मांगा सहयोग

रांची : खूंटी जिले के तपकरा क्षेत्र में ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। तपकरा लोवाजिमी मेन रोड से हाबिल गुड़िया होते हुए जोहन गुड़िया के घर तक 450 फीट लंबी पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत धनी गुड़िया पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में ग्रामीण आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास के साथ ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। जनता के सहयोग के बिना विकास कार्य अधूरे रह जाते हैं। सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में फटका पंचायत की मुखिया पुष्पा गुड़िया, उपमुखिया अरफा गुड़िया, विमल गुड़िया, अनिल गुड़िया, सोहराई पाहन, गुड़िया पड़हा राजा हाबिल गुड़िया, इलियास गुड़िया, एलिजाबेथ बरला, रवि गुड़िया, सुखराम गुड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *