काला बिल्ला लगाकर चान्हो अंचल कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल
चान्हो: अरगोड़ा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की जघन्य हत्या के विरोध में चान्हो अंचल के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कलमबंद हड़ताल की। इस दौरान कर्मियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए मृतक राजस्व उप निरीक्षक को श्रद्धांजलि दी। कर्मियों ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सरकारी कर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।


