प्रिंसिपल पर जानलेवा हमलावर चौथा किशोर भी गिरफ्तार

खूंटी: विगत 20अक्टूबर को आर सी बालक मध्य विद्यालय खूंटी के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर चोरी का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाला फरार चौथा 16वर्षीय किशोर अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गठित एसआईटी टीम ने बड़ी बूझ का परिचय देते हुए, अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से चोरी के पैसे से खरीदे गए मोबाइल, 17हजार रुपए सहित कपड़े और काला रंग का मुखौटा बरामद किया गया। छापेमारी दल में डीएसपी मंगल सिंह जामुदा,पु नी अशोक कुमार सिंह, दारोगा नायल गाडविन केरकेट्टा, प्रभात रंजन पाण्डेय, आदित्य कुमार,रोशन खाखा, अमरजीत सिंकू सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने इस कारवाई को अंजाम दिया।आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *