पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर एक महिला ने थाना प्रभारी के सामने जहर गटक लिया
रांची : जमशेदपुर जिले के गालूडीह थाना परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जमीन विवाद के एक मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर एक महिला ने थाना प्रभारी अंकु कुमार के सामने ही जहर गटक लिया. अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
बड़ाखुर्शी गांव की रहने वाली पीड़िता पद्मावती सिंह का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर उन्होंने शंभु महतो, शिवशंकर महतो और जगदीश महतो समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसे जमीन पर घसीटकर पीटा था और इस दौरान उसका वीडियो भी मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया गया था.


