खूंटी में विकास योजनाओं का झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने किया शिलान्यास
खूंटी: जिला परिषद एजेंसी के द्वारा जिला योजना अनाबद्ध निधि से पांच योजनाओं का शिलान्यास संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। , तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया,जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा जिले का हो रहा है संपूर्ण विकास।पंचायती राज का पहली प्राथमिकता गांव का विकास करना शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए जिले का प्रत्येक जर्जर स्कूल भवन का मराम्मति व निर्माण कार्य किया जा रहा है।
डाहु जराटोली में अतिरिक्त 02 क्लास का निर्माण कार्य,रंगरोड़ी में अतिरिक्त 02 क्लास का निर्माण कार्य , लोवा चंदुका टोली में सबन कण्डुलना जी के घर से सोहराई कण्डुलना जी के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य, मनाहातु में अतिरिक्त 02 क्लास का निर्माण कार्य ,खटंगा चुरदा में अतिरिक्त 02 क्लास का निर्माण कार्य होने हैं।कार्यक्रम में विकास गोप, घूरन नायक, अजय गुप्ता, जोन कन्डुलना, उज्जवल चौधरी, प्रवीण गुप्ता, जितेन सोए ग्रामीण मौजूद थे।


