उपायुक्त ने की खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक
खूंटी।उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल एवं पर्यटन से संबंधित निर्माणाधीन तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पर्यटन क्षेत्र में पंचघाघ पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, पाथवे, शेड, शौचालय, कैंटीन भवन, तोरण द्वार समेत अन्य से संबंधित कार्यों में की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने एवं क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने के निर्देश दिए। जिससे क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सके।उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए बम्बू कॉटेज, लैंड सकेपिंग जैसे सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय दूर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेरवाघाघ पर्यटन स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लग भग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उपायुक्त ने स्थल पर विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श कर अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए। डोम्बारी बुरु में पाथवे, रेलिंग, लाइट समेत अन्य विकास कार्य हेतु तैयार डीपीआर की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने जिले के पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग की संभावनाओं को देखते हुए उपयुक्त ट्रेकिंग रूटों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


