FJCCI चुनाव में छह महिला सदस्य निर्वाचित
रांची: फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव में छह महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित महिला सदस्यों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय व्यापारियों और समर्थक वोटरों को दिया।
निर्वाचित महिला सदस्यों ने कहा कि मतदाताओं ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना समर्थन दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए लगातार काम करने का भरोसा दिलाया।
निर्वाचित महिला सदस्यों में ज्योति कुमारी, विनीता सिंघानिया, पूजा डागा, मोनिका गोइंका और निधि झुनझुनवाला सहित छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं।


