रघुपति राघव राजा राम,कैसे होगा खादी का काम के साथ तीसरे दिन भी धरना जारी
रांची : झारखण्ड राज्य खादी एवम ग्रामोद्योग बोर्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारी , दैनिक कर्मचारी तथा प्रशिक्षण के कर्मचारियों के द्वारा तीसरे दिन भी मुख्य कार्यलय में शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी है।गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन “रघुपति राघव राजा राम” का भजन गा कर झारखण्ड उद्योग विभाग के अनदेखी के विरुद्ध संख फूंका गया।।
विदित हो कि खादी बोर्ड में कार्यरत कर्मियों की मांग सविंदा कर्मी का दर्जा मिले के साथ साथ सामाजिक न्याय भी है , गौरतलब है कि बोर्ड में पूर्व में ही एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसमे समान काम के बदले समान वेतन था जो बोर्ड द्वारा अभी तक लंबित है इसी के साथ खादी बोर्ड में 4 माह से कोई मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नही होने से कर्मचारियों के भोजन तक मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है..
साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में मौजूद प्रशिक्षण केन्द्र एवं उत्पादन केन्द्र के कर्मियों साथ ही साथ लखनऊ एवं नई दिल्ली एम्पोरियम के कर्मियों के द्वारा भी इस धरना में साथ देने हेतु रांची के लिए कूच कर गये है ।


