हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजेगा महुआडांड़: 20 जुलाई को आई.आर.बी. कैंप में होगा विशाल रुद्राभिषेक, हवन और भंडारा

लातेहार: महुआडांड़ एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। भगवान शिव की विशेष कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 जुलाई 2026, सोमवार को आई.आर.बी. कैंप परिसर में रुद्राभिषेक, वैदिक हवन और महाभंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन का मुख्य आकर्षण शिव मंदिर में तरहवां स्थान की वर्षगांठ है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

दोपहर 2 बजे से बजेगा डमरू, गूंजेंगे मंत्र

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से विधि-विधान के साथ शुरू होगा। पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा और वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दी जाएंगी। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पहुंचकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें।

आस्था का केंद्र बना “तरहवां स्थान”
आयोजकों ने बताया कि महुआडांड़ का शिव मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां स्थापित तरहवां स्थान की महिमा दूर-दूर तक फैल चुकी है। हर वर्ष वर्षगांठ पर हजारों श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं।
इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए आई.आर.बी.4 (सेट-140), दर्शन समिति और समस्त आई.आर.बी. परिवार दिन-रात जुटे हुए हैं। सेट प्रभारी श्री कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आमंत्रक: अनुमंडलाधिकारी, बीडीओ, थाना प्रभारी, महुआडांड़
समिति का मानना है कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश जाएगा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ महुआडांड़ शिवमय हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *