सुरीली आवाज सम्राट मुकेश को 50वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

खूंटी :हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायकों में शुमार मुकेश चंद माथुर की 50वीं पुण्यतिथि भगतसिंह चौक पर गुरुवार की शाम भारतीय संस्कृति फिल्मी सिंधु के तत्वावधान में संगीत प्रेमियों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति फिल्मी सिंधु के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष ने कहा कि मुकेश की मधुर और दर्दभरी आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है। अपनी सहज गायकी, भावपूर्ण आवाज और गीतों में भावनाओं को जीवंत करने की अद्भुत क्षमता के कारण मुकेश ने हिंदी फिल्म संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई। मुरहू के संगीत प्रेमी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने गीतकार मुकेश के जीवन पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि मुकेश की आवाज को विशेष रूप से राज कपूर पर फिल्माए गए गीतों ने नई ऊंचाई दी। संगीत प्रेमी -सिनेप्रेमी युवा ध्रुवेन्द्र भास्कर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुकेश जी को उनकी सुरीली -सुमधुर, हृदयस्पर्शी गीतों के लिए सदा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर शंकर शंभु राजेश,जितेन्द्र पांडे,तुलसी प्रजापति, प्रशांत कुमार,अनुप राय, किशोर ठाकुर, विष्णु देव, मिथिलेश ठाकुर, रोशन कुमार सहित अन्य ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *