MLA जयराम महतो पर शिकंजा, थाना प्रभारी के बयान पर बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज
रांची: बरवाअड्डा थाने में दो दिन पहले हुए हंगामे के मामले में नया मोड़ आया है थाना प्रभारी ने विधायक और उनके समर्थकों पर थाना में पहुंचकर गाली-गलौज करने, धमकी देने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाजत में बंद आरोपित को बाहर निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है
थाना प्रभारी के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया। मामले में विधायक जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, महेंद्र साव, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और त्रिपुरारी पांडेय सहित अन्य समर्थकों को आरोपित किया गया है।


