आजसू के संजीव कुमार सिंह सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल

रांची : खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय नामकुम लुपुंग टोली में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों, राहुल गांधी के नेतृत्व एवं कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रमुख साथियों में संजीव सिंह उर्फ छोटू केंद्रीय सदस्य आजसू पार्टी, कौशल सिंह भाजपा नेता , रवि सिंह भाजपा युवा नेता, रविंद्र सिंह आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष, एस. के. सिंह, शिव ज़ी यादव, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह एवं दिलीप पांडेय आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राँची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री सोमनाथ मुंडा जी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आप सभी के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय
और जनहित की लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *