लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
रांची :लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोला, मोराबादी एवं वृद्धा आश्रम, चिरौंदी में सेवा एवं देशभक्ति की भावना के साथ दो विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। बच्चों को बिस्किट, फ्रूटी, सेब एवं केले वितरित किए गए तथा उन्हें देशप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके बाद क्लब के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम, चिरौंदी में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके बीच बिस्किट, फ्रूटी, सेब एवं केले वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद और अपनापन का यह अवसर बेहद भावुक एवं यादगार रहा।
इन दोनों सेवा गतिविधियों में Present Member Ln. Karuna Bagla, Ln. Anju Singh, Ln. Sujeta Kishore एवं Ln. Pushpa Agrawal की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम Guiding Lion-cum-Zone Chairperson MJF Ln. Rina Agrawal के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब ने संदेश दिया कि स्वतंत्रता का सच्चा उत्सव तभी सार्थक है, जब हम अपनी खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ साझा करें। सेवा, सम्मान और संवेदना ही लायंस क्लब की पहचान है।


