खिजरी विधानसभा क्षेत्र मे 7 अगस्त को कांग्रेस मिलन समारोह,कई बड़े नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ
रांची/नामकुम : 07 अगस्त को खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के नेतृत्व में नामकुम चौक में कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। सभी को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया जायेगा।
जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस सह प्रभारी बेला प्रसाद, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखण्ड सरकार के मंत्री दिपिका सिंह पाण्डेय, मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद सुबोधकांत सहाय, रांची लोकसभा प्रभारी सह कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अहमद, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा, रांची जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कल की कांग्रेस मिलन समारोह की तैयारी को लेकर खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक के उप नेता राजेश कच्छप ने सभा स्थल पर बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा, रमेश पाण्डेय, प्रखण्ड अध्यक्ष विजय मुण्डा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनु बेक, मिनू सिंह, सुनील उरांव, रंजीत बड़ाईक, चमन रजक, अरूण गोप, कृष्णा गोप, शंकर पाण्डेय, मुरलीधर कुमार, मनोज मेहता, थेयफिल सांगा, पुनीत तिग्गा, पंचू तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे

