दिल दहला देने वाली घटना  – एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या ,हत्यारोपी  गिरफ्तार

नावाडीह (बोकारो)-  बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह  एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।इससे पहले मामले में हत्या का आरोपी राजू सिंह सड़क पर घटना को अंजाम देने के बाद हाथ में टांगी लिए घूमता रहा।डर से लोग सामने नहीं जा पा रहे थे।जानकारी के मुताबिक, जो भी व्यक्ति आगे बढ़ता था, वह उसकी तरफ टांगी लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ता था, जिसकी वजह से बहुत देर तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा ।आरोपी के हाथ में हथियार लेकर घूमने का वीडियो भी सामने आया है।इस घटना के संबंध में मृतक के बेटे सेवा महतो ने बताया कि आरोपी हमसे बराबर लड़ाई झगड़ा करता था। उसने आज भी लड़ाई झगड़ा करते हुए घर से टांगी लेकर आया और हमला करके मेरे मां-पिता की हत्या कर दी। साथ ही मेरे छोटे भाई की पत्नी को भी घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

नावाडीह प्रखंड के कुकुरलीलवा निवासी जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू धान रोपने के लिए खेत की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले राजू सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद के बाद राजू सिंह ने टांगी से जानकी महतो पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा ,इसके बाद आरोपी ने जानकी महतो की पत्नी पर भी टांगी से हमला कर दिया।हमले में दोनों की मौत हो गई।वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बहू पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल बहू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।इस तरह घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बेरमो डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि पति जानकी महतो एवं पत्नी सूगिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गौरी देवी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा था।इधर, मामले को लेकर स्थानीय विधायक जयराम महतो ने भी कार्रवाई की मांग की है। मृतकों की पहचान जानकी महतो, पत्नी सूगिया देवी और पुत्रवधू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।  सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक घटना के बाद हत्यारोपी  राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया  ।लेकिन बेरमो डीएसपी रविंद्र सिंह  एवं  नावाडीह थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों से जो जानकारी मिल रही है, उसमें जमीन विवाद के मामले को लेकर हत्या हुई है।  मामले की  पूरी जांच पड़ताल  में पुलिस जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *