संगठन विस्तार को लेकर पतरातू पहुंचे स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी

रांची: संगठन के विस्तार अभियान के तहत मंगलवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी के साथ रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर बर्मन, जिला महामंत्री पप्पू सोनी, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष अजय सोनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनाई गई।


प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती से ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता को लेकर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *