इंटरनेशनल हियूमन राईटस एसोसिएशन झारखंड के प्रतिनिधिमण्डल डीसी-एसपी से की मुलाकात
खूंटी: इंटरनेशनल हियूमन राईटस एसोसिएशन झारखंड स्टेट के जेनरल सेक्रेटरी तपन कुमार घोष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल खूंटी उपायुक्त मो0 जावेद हुसैन एवं खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग से मुलाकात किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारी को एसोसिएशन की और से अंग वसत्र एवं पुष्प गुच्छे भेंट की गई। खूंटी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने इंटरनेशनल हियूमन राईटस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि मानव अधिकार के क्षेत्र में काम करने के लिए हर संभव सरकार की और से सहयोग किया जाएगा। ताकि किसी भी व्यक्ति की मौलिक अधिकार का हनन नही हो। प्रतिनिधिमण्डल में स्टेट जेनरल सेक्रेटरी तपन कुमार घोष, स्टेट भाइस चेयरमैन सुधांशु कुमार दत्ता, जिला सचिव बिरसा लोहरा, तुलसी प्रजापति, प्रशांत कुमार आदि सामिल थे।


