राजधानी पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन,सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव व बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पथराव, दर्जनों घायल, बाल बाल बचे रणवीर नंदन
पटना। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना दिए जाने के विरोध में बिहार बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कांग्रेस के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। राजधानी पटना में सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सदाकत आश्रम मुख्यालय पर हल्ला बोलकर कार्यालय घेर लिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर भीषण पथराव व लाठी डंडे से हमला कर दिया! दोनों तरफ से घंटों मारपीट व हंगामा जारी रहा! गौरतलब हो कि एक तरफ छात्रों के उग्र प्रदर्शन में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव व कई मंत्री एवं नेताओं के वाहनों को उग्र आंदोलन कर रहे छात्रों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया!कई मीडिया कर्मी भी घायल हो गए हैं।चारों तरफ कोहराम मचा हुआ था!वहीं बीजेपी
नेता व पूर्व एमएलसी प्रो.रणवीर नंदन इस पथराव में बाल बाल बचे। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के सर फट गए! जबकि कई भाजपाइयों को गंभीर चोट आई है। दिलचस्प बात तो यह है कि जहां
भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे व डंडे के साथ सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया।वहीं प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी,सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान ही अचानक कांग्रेस कार्यालय के भीतर से प्रदर्शनकारी भाजपाइयों पर ईट पत्थरों की वर्षा होने लगी। अचानक हुए इस पत्थरबाजी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई ।कई भाजपा कार्यकर्ता जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रो. रणवीर नंदन के ऊपर भी एक बड़ा पत्थर गिरा। संयोग से इस पथराव में प्रोफेसर रणवीर नंदन की जान बच गई। घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


