झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया, बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की

रांची : झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आज रांची जिले के रांची विधानसभा के 332, 334, 329, 336, खिजरी विधानसभा के 363, हटिया विधानसभा के 172,175,176,191और कांके विधानसभा के 463 बूथ नम्बर सहीत अन्य बूथों का भ्रमण कर बीएलओ से बात कर उनके काम काज के तरीके को बारीकी से जाना । झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया और बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस मौके पर ASDD सूची भी पढ़ कर सुनाया  गया।

वहीं इस मौके पर झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी ने BLA 1 और BLA 2 के कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने BLA से पूछा की कितना समय लगता है एक फार्म को सिस्टम में अपलोड करने में । बीएलओ ने उत्तर दिया 1से 5 मीनट । वहीं उन्होंने पूछा की एक से अधिक मतदान केंद्रों पर जो पंजीकृत हैं  उनके बारे में  आप लोग कैसे जानते हैं,तो बीएलओ ने बताया की मतदाता कि इपिक नम्बर ऐप में डालते हैं तो उनकी पूरी जानकारी पता चल जाती है।रांची जिले के बूथों के भ्रमण के दौरान झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी के राजू जी, कुमार राजा, रांची जिला कांग्रेस के प्रभारी धर्म दास और सूर्य कांत शुक्ला साथ में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *