न्यायमूर्ति डॉ. एस.एन. पाठक ने किया अभिव्यक्ति का शुभारंभ

रांची (गणादेश) : राजधानी के बीजी सभागार में आयोजित भव्य संगीतमय कार्यक्रम अभिव्यक्ति ने संगीत प्रेमियों को यादगार और सुरमयी शाम का अनुभव कराया। एक शाम… गजल के नाम, यादें पुरानी, एहसास नए विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. एस.एन. पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिनोद कुमार, रवि कौशल प्रसाद एवं संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से की। दिल्ली से आए गजल गायक नितेश कुमार सिंह तथा अमेरिका से आए अत्यंत कुमार ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुराने और नए दौर की गजलों की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीण टोप्पो, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय रंजन सिंह, डॉ. डी.के. मिश्रा, रामदेव पांडेय, राजकुमार पाठक, दीपक ओझा, सौम्या ओझा, ममता सर्राफ एवं मनदीप कुमार सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर आयोजक राजकुमार पाठक ने सभी अतिथियों, कलाकारों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रांची में ऐसे संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि शहर के संगीत प्रेमियों को उत्कृष्ट सांस्कृतिक मंच और बेहतर मनोरंजन का अवसर मिलता रहे। ज्ञात हो की कार्यक्रम ने संगीत, संवेदना और पुरानी यादों के अनूठे संगम से उपस्थित श्रोताओं के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *