स्पेन बना फुटबॉल विश्व चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब
एजेंसी :फुटबॉल विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद खेले गए एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के स्टार फॉरवर्ड फेरन टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, अर्जेंटीना लगातार संघर्ष के बावजूद बराबरी का गोल नहीं कर सकी और उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।


