TRENDING NOW

SIR प्रक्रिया को लेकर पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की  समीक्षा बैठक

खूंटी : जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर SIR प्रक्रिया को लेकर पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समीक्षा बैठक की।

इस क्रम में कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी, तोरपा प्रखंड के अम्मा और रनिया प्रखंड के खटगा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की ने कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और वंचित लोगों का नाम सूची में जुड़वाने में मदद करें।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में SIR को लेकर विशेष अभियान चलाएं। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाए और प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट जिला कमिटी को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रही है। SIR को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह तक सभी प्रखंडों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

  तत्पश्चात बन्धु तिर्की और जिला अध्यक्ष ने रनिया से लौटने के क्रम में राह चलते लोगों से रूक रूक मिल कर जानकारी भी ली कि s i r  में नाम चढवाया की नहीं। मौके पर जिला प्रभारी चैतू उरांव,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महासचिव प्रनीत तोपनो,कुणाल कमल कच्छप,सजय यादव,सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, जिला महासचिव ऋतुराज झा, अल्बर्ट तिग्गा, जोन कन्डुलना, अजय गुप्ता, रामसिंह राम, तुलसी राम, सुचित सांगा, ऐलेक्सियूस परिधिया, बेर्नाड किस्पोट्टा, हबिल सांगा, विनिता धान, अजित माड़की, तुरतन होरो,अनमोल होरो, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *