TRENDING NOW

नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

रांची : धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दसवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को पांच सीनियर छात्रों और एक बैचमेट ने पैसों के विवाद में छात्रावास से उठाकर बंधक बना लिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक उसकी बेल्ट से पिटाई की गई, जबरन पुशअप्स कराए गए और जख्मों पर नमक रगड़ दिया गया. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे अपने ग्रुप में वायरल कर दिया।

पीड़ित छात्र बरवाअड्डा के नगरकियारी का रहने वाला है. उसने इसी साल जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया था. फिलहाल उसका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है.

रात डेढ़ बजे कमरे में पहुंचे आरोपी

पीड़ित छात्र के मुताबिक, सोमवार रात करीब 1:30 बजे पांच सीनियर और एक बैचमेट उसके कमरे में पहुंचे. पहले उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए. फिर कपड़े उतरवाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया. इस दौरान उससे जबरन पुशअप्स भी करवाए गए. आरोप है कि पिटाई के बाद उसकी पीठ पर पड़े जख्मों पर नमक भी रगड़ा गया.

छात्र ने बताया कि यह सब सुबह करीब पांच बजे तक चलता रहा. इस दौरान आरोपी लगातार वीडियो बनाते रहे और धमकी देते रहे कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *