TRENDING NOW

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सेवा शिविर का किया उद्घाटन

रांची: रांची के ऐतिहासिक रथ मेला में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा सहायता शिविर लगाया गया है। उसी के निमित्त बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया इस शिविर में संजय सेठ सहायता समूह के 200 कार्यकर्ता इस मेला में आए भक्त जनों को अपनी सेवा प्रदान करेंगे इस शिविर में चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है इसके अलावा अन्य सहायता आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रदान की जाएगी श्री सेठ ने कहा दक्षिण छोटा नागपुर की इस ऐतिहासिक रथ मेला में आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइयां ना हो इसके लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है हमारे कार्यकर्ता आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव मदद करेगी l इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो डिप्टी मेयर नीरज कुमार महानगर अध्यक्ष वरुण साहू महामंत्री बलराम सिंह जितेंद्र वर्मा राजू सिंह मंडल अध्यक्ष उमेश यादव उमेश तिवारी पार्षद सुचिता रानी अवधेश ठाकुर राजेश पोटक कन्हैया सिंह कामेश्वर सिंह चंदन पटेल रामजी प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *