जेसीआई रांची ‘वन टीम विज़न’ के तहत सुकुरहुटू गौशाला में पौधारोपण का कार्यक्रम किया

रांची: जेसीआई रांची ‘वन टीम विज़न’ ‘ के अंतर्गत रविवार) को एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “गौ सेवा से पुण्य, पौधारोपण से भविष्य” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।यह गरिमामयी कार्यक्रम सुकुरहुटू, कांके स्थित गौशाला न्यास में आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को दो मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया है:गौ सेवा कार्यक्रम , जहाँ उपस्थित सदस्य गौवंश की सेवा और देखरेख किये।वृक्षारोपण कार्यक्रम: प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसके तहत प्रकृति को हरा-भरा बनाने और धरती को समृद्ध करने के लिए पौधे लगाए गए।संस्था के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है, “गौ सेवा करें, पुण्य के भागी बनें। एक पौधा लगाएं, धरती को मुस्कुराएं।” जीव सेवा और पर्यावरण की सुरक्षा ही हमारी आने वाली पीढ़ी का वास्तविक भविष्य तय करेगी।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर जेसी सीएस अमन पोद्दार, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी सीए रवि कांत सामोता और को-प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी शुभम हेतमसरिया सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *