BLA-2 विशेष प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई।

रांची: लापुंग प्रखंड सभागार में आयोजित BLA-2 विशेष प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्र को तेज़ी, शुद्धता एवं स्पष्टता के साथ भरवाने में बीएलओ का प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।
इस अवसर पर मंत्री ने सभी BLA-2 साथियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचें, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को सरल, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। साथ ही, प्रखंड अध्यक्ष के माध्यम से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया गया, जिससे अभियान की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *