गोड्डा में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में लूटकांड की घटना के दिया अंजाम,विरोध में बाजार बंद

रांची: संथाल परगना क्षेत्र के गोड्डा जिले में एक ज्वेलरी दुकान में बेखौफ अपराधियों ने लूटकांड की घटना को अंजाम दिया। शहर के कारगिल चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में अपराधियों इस घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं लूटकांड के विरोध में गुरुवार को गोड्डा बाजार बंद रहा। स्वर्ण व्यापारियों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं घटना पर स्थानीय विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि अपराधियों ने यह न सिर्फ जिला प्रशासन को दिया है यह मुझे भी चुनौती दिया हैं इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की हिम्मत कैसे हुई। अपराधी जहां भी होंगे उसे खोज निकाला जाएगा। वहीं पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि स्थानीय विधायक पर तीन तीन सायरन गाड़ियां साथ में चलती है वहीं फोर्स यदि जिले की सुरक्षा में लगा दिया जाता तो शायद यह घटना गोड्डा में नहीं होती। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि घटना दुखद है। हमने पुलिस प्रशासन से बातचीत किया है। कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे।
वहीं स्थानीय व्यापारी का कहना था कि बीते दो सालों से यहां पर अपराधियों का मनोबल जबरदस्त बढ़ गया है। अपराधियों को नेताओं का संरक्षण मिल जाता है तो उनका मनोबल बढ़ जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस व्यवस्था कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *