राज्य सूचना आयोग के चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

रांची: राजधानी रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलको तथा शिवपूजन पाठक को राज्य सूचना आयुक्त पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही चारों आयुक्तों ने अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्य सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *