चतरा में झामुमो का बूथ सम्मेलन सह बीएलए. प्रशिक्षण शिविर
रांची : चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में रविवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, जिला समिति चतरा द्वारा बूथ सम्मेलन सह बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, चतरा जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की तथा संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए BLA-2 की भूमिका, बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के चतरा आगमन पर जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में उपस्थित BLA-2 पदाधिकारी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा SIR कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश ग्रहण किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति सदस्य श्री मनोज चंद्रा, केंद्रीय समिति सदस्य श्री पूरन राम, जिला अध्यक्ष श्री निलेश ज्ञासेन, जिला उपाध्यक्ष श्री पिंटू सिंह, श्री अमरदीप साव, एवं असलम अंसारी, जिला सचिव श्री चंद्रदेव साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री नितेश कुमार राणा, जिला युवा अध्यक्ष श्री राहुल कुमार यादव, जिला छात्र अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता श्री सतेंद्र मित्तल, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जितेंद्र सिंह (उर्फ पप्पू सिंह), श्री महाबीर साव, नगर से श्री अभिषेक निषाद सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, BLA-2 पदाधिकारी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्त्ता, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों के सफल निर्वहन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सफल सिद्ध हुआ। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं के जोश के साथ संपन्न हुआ।


