रांची में खुला वेलवेट वाइब्ज़ रेंटल गार्मेंट स्टोर, अब किराये पर मिलेंगे ब्राइडल और डिज़ाइनर परिधान
रांची: राजधानी रांची में अब दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर डिज़ाइनर और महंगे परिधानों को किराये पर पहनने की सुविधा शुरू हो गई है। रविवार को कटहल मोड़ रोड स्थित दीपाटोली में वेलवेट वाइब्ज़ रेंटल गार्मेंट स्टोर का शुभारंभ किया गया। स्टोर का उद्घाटन परिवार के वरीय सदस्य एवं समाजसेवी रामबली सिंह ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर रामबली सिंह ने कहा कि रांची में इस तरह का रेंटल गार्मेंट स्टोर पहली बार शुरू हुआ है। इससे शहर के लोगों को शादी-विवाह और अन्य विशेष अवसरों पर महंगे एवं आकर्षक परिधान खरीदने के बजाय किराये पर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने इस नई पहल की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
स्टोर की प्रबंधक एवं संचालक नमिषा सिंह ने बताया कि यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक और फैशनेबल परिधान किराये पर उपलब्ध हैं। इनमें ब्राइडल ड्रेस, पार्टी वियर, वेस्टर्न वियर समेत कई लेटेस्ट डिज़ाइन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते फैशन के दौर में कई लोग आर्थिक कारणों से महंगे कपड़े नहीं खरीद पाते। ऐसे लोगों को बेहद किफायती किराये पर आकर्षक और ट्रेंडी परिधान उपलब्ध कराना ही इस स्टोर का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार ड्रेस की डिजाइनिंग और सिलाई की सुविधा भी दी जाएगी।
वहीं निरंजन सिंह ने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति खास अवसरों पर आधुनिक और स्टाइलिश कपड़े पहनना चाहता है, लेकिन महंगे परिधानों की कीमत कई लोगों की पहुंच से बाहर होती है। ऐसे में रेंटल गार्मेंट की यह सुविधा लोगों के लिए एक बेहतर और किफायती विकल्प साबित होगी। उन्होंने कहा कि कम किराये में उच्च गुणवत्ता वाले डिज़ाइनर परिधान उपलब्ध कराकर लोगों को फैशन से जुड़ने का अवसर दिया जाएगा।


