खूंटी में खाटू वाले श्री श्याम प्रभु के नारायणी मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न

खूंटी: श्याम मंडल खूंटी के तत्वाधान में सिलदोन्न रॉड पार्वती लाख उद्योग के पास प्रस्तावित खाटू वाले श्री श्याम प्रभु के नारायणी मंदिर का आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। सुबह 11 बजे रांची से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई।
मुरहू के श्याम प्रेमी अरुण कुमार साबू ने बताया कि समारोह श्याम मंडल रांची के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। भूमि पूजन का मुख्य दायित्व अजय सरावगी और उनकी धर्मपत्नी ने निभाया। उन्होंने इस पवित्र मंदिर के निर्माण हेतु भूमि का दान किया, जिसके लिए सभी भक्तों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
शाम 6 बजे से खूंटी और मुरहू श्याम मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें श्याम भक्तों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अजय सरावगी ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा सभी पर बनी रहती है और अब खूंटीवासी अपने जिले में ही बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। उपप्रमुख अरुण साबू ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए मंदिर निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *