खेत में महिला गई थी काम करने,वज्रपात की चपेट में आने से हो गई मौत

रांची: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई ।मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी उम्र 45 वर्ष पति सुरेंद्र उरांव ग्राम बसिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला खेत में घांस काटने गई हुई थी।जहां तेज बारिश के बीच हुए ब्रजपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।इधर पूर्व मुखिया सुनीता देवी ने घटना की जानकारी दी।और कहा कि दो महिला थी।जिसमें एक को केवल झटका लगा है।उन्होंने मृतिका के परिजनों को मुआवजा की मांग प्रखंड और जिला प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *