खूंटी में पांच दिवसीय मुंडारी नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
खूंटी: प्रखंड के बोंगामद गांव में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति खूंटी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मुंडारी नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्य मुण्डा , जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, सुप्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मधु मंसुरी, संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा झारखंड की कला संस्कृति समृद्ध है। इससे हमारी पहचान बढ़ती है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भाषा संस्कृति संरक्षण संवर्धन की दिशा में काम कर रही है।झारखंड की कला को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा । विकास के मुख्य धारा में जुड़कर काम करें। सरकार आपको मदद करेगी। झारखंड के सुप्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मधु मंसुरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुंडाओं के छः महान विभूति रिसा मुण्डा,सुतिया मुण्डा, महाराजा मदरा मुण्डा, भगवान वीर बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, रामदयाल मुंडा , इन्होंने अपना अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाईं लड़ी दुनिया को यहां की संस्कृति से अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा अपने जीवन में सात हजार से अधिक गीत़ो का संग्रह किया है, गांव छोड़ब नहीं,जंगल छोड़ब नहीं,मैं माटी छोड़ब नहीं,लड़ाई छोड़ नहीं,नागपुरी कर कोरा… गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, कार्यक्रम में छः नृत्य, पाइक नृत्य, जदूर नृत्य, करम, ओर जदूर , नृत्य आदि पेश किया।
केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति खूंटी अध्यक्ष मानसिंह बोदरा, सचिव मसीह भेंगरा, कोषाध्यक्ष लखन गुड़िया,चोंगे भेंगरा, ग्राम प्रधान नारायण सिंह मानकी,पाहन जीत पाहन,जीतबहन बड़ाइक,रामचंद्र स्वासी,कार्यक्रम का संचालन सरोज ने किया। इस अवसर पर मारंग हदा के थाना के ओम प्रकाश राय, नागपुरी कलाकार- सुनील कुमार महतो, राजेश बडाइक,प्रभात कुमार महतो -चोगा , सराय केला,गुरु मुंडा- पाइका रंगरोंग खूँटी,फगुवा मुंडा- मुंडारी बोंगामद खूँटी,बुदु लोहरा – मुंडारी – बुरुबेडा आड़की,बचो मुंडा – दिगड़ी मुरहु खूँटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



