वन विभाग ने लुरुंगा में 7 अवैध कोयला खदान को किया डोजरिंग
बड़कागांव : हजारीबाग पश्चिमी डीएफओ मौन प्राकश के निर्देशनुसार और हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार और बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती प्रक्षेत्र लुरूंगा अधिसूचित वन क्षेत्र में संचालित 7 अवैध कोयला खदान को डोजरिंग करके भरा दिया गया। वन विभाग को संचालित खदान से कड़ाही, गेंता और बेलचा प्राप्त हुई है जिसे बड़कागांव वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया। वहीं कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप मची हुई है। हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार ने बताया कि अवैध कोयला खदान, अवैध बालू और अवैध पत्थर के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगा। तथा इनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जासेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुरुंगा, चानो, रिकवा, रूदी, सेहदा, चेपरी और खपिया के आस-पास दर्जनों अवैध कोयला खदान संचालित है। ये सभी खदानों का कोयला खपिया के जंगल में डंप करके चरही और मांडू के आसपास के फैक्ट्री में बेचा जाता है। बड़कागांव वन प्रक्षेत्र का कोयला मांडू वन प्रक्षेत्र में के रास्ते आस पास के फैक्ट्री में ले जाया जाता है इस कार्य में लगभग चार से पांच लोग के गेम शामिल हैं। कार्रवाई में मुख्य रूप से बड़कागांव वनपाल, वनरक्षी, वनकर्मी और उरीमारी थाना रामकुमार राम के अलावे पुलिस जवान सशस्त्र दल शामिल थे।

