अफीम की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन की लागातर कार्रवाई जारी
खूंटी :उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में अफीम की खेती को विनष्ट करने हेतु व्यापक अभियान जारी है। अभियान के तहत शनिवार को अड़की, मुरहू प्रखंड सहित अन्य प्रखंड में अफीम की पौधे को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। विनष्टिकरण की कार्रवाई में ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग कर अफीम की फसलों को पूरी तरह से नष्ट किया।उक्त कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अफीम की खेती करने के मामले में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर एफआईआर समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने अफीम की खेती में संलिप्त लोगों से अपील की है कि अफीम की खेती सहित अन्य अवैध गतिविधियों को त्यागकर वैकल्पिक खेती को अपनाएं ताकि जिला को अफीममुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा है कि वैकल्पिक खेती करने हेतु कृषकों को जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा।