झामुमो कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक,विस चुनाव की तैयारी पर बनी रणनीति

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हरमू स्थित सोहराई भवन के सभागार में हुई।
उक्त बैठक में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा ऊर्जा भरने क कर किया।
गांडेय विधान सभा क्षेत्र से विधायक कल्पना सोरेन ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया |
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रहे जिज्ञासाओं को शांत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही |
उक्त बैठक में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *