बाल विवाह मुक्त लातेहार के तहत शपथ ग्रहण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लातेहार:जिला प्रशासन (जिला समाज कल्याण) के तत्वावधान में शुक्रवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करना और “बाल विवाह मुक्त झारखंड” के सपने को साकार करना है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, लेडी सुपरवाइजर एवं लाभार्थियों ने बाल विवाह मुक्त लातेहार करने की शपथ ली।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए भी हानिकारक है। सभी से अपील की गई कि वे अपने गांव-पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करें। सभी से आग्रह किया गया कि किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम जिसमें बाल विवाह किया जा रहा हो उसमें शामिल ना हो
प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार द्वारा इसमें किस किस सजा का प्रावधान है इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
वैदिक सोसाइटी द्वारा बाल विवाह के पीड़ित को बुलाकर सम्मानित किया गया।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा सभी योजना की जानकारी जो बच्चियों/किशोरी से संबंधित है उस पर चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार श्री मनोज तिवारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वैदिक सोसाइटी के सचिव,CWC सदस्य,जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी,महिला पर्यवेक्षक,सेविका और विभिन्न प्रखंडों से पीड़ित और किशोरी उपस्थित थे।


