CNI के वरिष्ठ धर्मगुरु एवं पूर्व बिशप ओनिल कुमार तिर्की का निधन, ईसाई समुदाय में शोक की लहर
रांची: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI) के वरिष्ठ धर्मगुरु और दुर्गापुर धर्मप्रांत के पूर्व बिशप ओनिल कुमार तिर्की का रांची के संत बरनाबास अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से CNI, रोमन कैथोलिक और GEL चर्च समेत विभिन्न ईसाई समुदायों में शोक की लहर है।

