26वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

रांची : बोकारो के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए हैं. मुख्यमंत्री मंच से महासम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. कार्यक्रम में झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं. सोहराय कुनामी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक महासम्मेलन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटान जारी है. मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी है. आयोजन स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गयी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *