24 नवंबर मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ – यही ख़ास है आज।*
उपाय :- अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए किसी क्यारी, पीपल या बड़ के पास धरती पर 28 बार सरसों का तेल टपकाएं, यही कार्य आप घर में गमले में मिटटी रखकर भी कर सकते हैं।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।*
उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।*
उपाय :- तांबे का कड़ा धारण करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे।*
उपाय :- तंदूर या भट्टी में मीठी रोटी लगवाकर लाल या भूरे कुत्ते को खिलाने से लव लाइफ अच्छा चलेगी।सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।*
उपाय :- कार्यस्थल में प्रवेश करने से पहले सूर्य के द्वादश नामों का स्मरण करना नौकरी/बिज़नेस में उन्नति देगा।कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की ख़ुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की ज़रूरत है। याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।*
उपाय :- केसर लगी पीली मिठाई, केसरी हलवा खुद भी खाएं और गरीबों में भी बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।*
उपाय :- किसी भी कार्य से बाहर जाते वक्त मस्तक पर लाल टीका लगाकर जाना आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।*
उपाय :- करियर में सफल होने के लिए अपनें कार्य स्थान को साफ रखें।धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जो लोग अपनेे प्रेमी से दूर रहते हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की याद सता सकती है। रात के वक्त प्रेमी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।*
उपाय :- मांस, मदिरा, हिंसा, परपीड़ा, निंदा का त्याग करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।*
उपाय :- अगर सम्भव हो तो अपने घर में एक कुत्ता पालें, इससे प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।*
उपाय :- जौ, मूली व काली सरसों का दान किसी मांगने वाले को देने से हेल्थ अच्छी रहेगी।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।*
उपाय :- अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकालकर गाय को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।_*
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 24 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – कार्तिक
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पूर्णिमा रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 11:25 तक तत्पश्चात रोहिणी
🌤️ योग – परिघ शाम 04:06 तक तत्पश्चात शिव
🌤️राहुकाल – शाम 03:11 से शाम 04:33 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:06
🌤️ सूर्यास्त – 05:04
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा,कार्तिकी पूर्णिमा,देव दिवाली,कार्तिक व्रत-स्नान समाप्त,भीष्मपंचक व्रत समाप्त,तुलसी विवाह समाप्त
विशेष- पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
👉🏻 लक्ष्मी प्राप्ति का सुनहरा अवसर! कार्तिक पूर्णिमा पर हल्दी और चावल का यह विशेष उपाय जरूर करें, साथ में इस मंत्र का जप करने से मिलेगा शुभ फल, चूकना मत!⤵️
🌷देव दिवाली – कार्तिक पूर्णिमा🌷
➡️ 24 नवम्बर 2026 मंगलवार को देव दिवाली है। इन दिनों में यह प्रयोग कर सकते हैं अद्भुत परिणाम, जानिये कैसे साफ-सफाई करें। जिस घर में गंदगी होती है वहाँ लक्ष्मीजी का निवास नहीं होता है। अतः आम दिनों में भी इसका ध्यान रखें। कभी-कभी गोमूत्र, नमक का पोछा लगायें ।
👉🏻 घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने और घर के अंदर गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं।
👉🏻धन की परेशानियों से बचने के लिए इस दिन न किसीसे कर्ज लें और न किसीको कर्ज दें।
👉🏻 कार्तिक पूर्णिमा में किये गये स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना, ध्यान, जप आदि का अनंत फल होता है। इस दिन सायं संध्या के समय दीपदान का विशेष महत्त्व है।
🙏🏻 लोक कल्याण सेतु – अक्टूबर 2023
👉🏻 करोड़ो गुना पुण्य प्राप्ति का सुनहरा अवसर चूकना मत⤵️
🌷 मार्गशीर्ष मास विशेष 🌷
👉🏻 25 नवंबर 2026 बुधवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।
💥 विशेष ~ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास)
➡ १) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ….. विष्णुसहस्त्र नाम ….भगवत गीता…. और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है…खूब पढ़ो …. दिन में २ बार -३ बार
➡ २) इस मास में ‘श्रीमद भागवत’ ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है …. स्कन्द पुराण में लिखा है …. घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना
➡ ३) इस मास में अपने गुरु को …. इष्ट को ….” ॐ दामोदराय नमः ” कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |
➡ ४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान – गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों …… उससे घर में शुद्धि बढ़ती है…शांति बढ़ती है ….क्लेश झगड़े दूर होते है।
🌷 मार्गशीर्ष मास 🌷
🔥 इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।
🙏🏻 कर्मयोग दैनंदिनी – 2016
*~ पंचांग ~*
🙏🏻🌷🌻🍀🌹🌼💐🌺🌸🙏🏻

