उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खूँटी: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की पर्याप्त व्यवस्था, पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति एवं बाल संरक्षण की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन भवनों, सरकारी एवं निजी भवन में संचालित हो रहे केंद्रों की समीक्षा की। साथ हीं शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युतीकरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने, पोषण वाटिका विकसित करने, बच्चों को गर्म पोषक (स्वेटर) वितरण, पठन पाठन, मेनू अनुसार भोजन देने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
पोषण ट्रैकर के विभिन्न संकेतकों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का शत-प्रतिशत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय पर ई-केवाईसी कराने तथा लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, जिससे लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। पोषण ट्रैकर में रिपोर्ट अपटूडेट रखने के निर्देश दिए गए। वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां विद्युतीकरण नही हो पाया है, वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में टेक होम राशन (THR) वितरण, VHSND एवं CBE की स्थिति, 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के APAAR ID निर्माण तथा ABHA वेरिफाइड लाभुकों की संख्या की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने THR वितरण में सुधार करने एवं ससमय शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों का शत प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने एवं बच्चों की उपस्थिति में सुधार करने को लेकर निर्देश दिए। APAAR ID निर्माण में तेजी लाने हेतु कैम्प का आयोजन करने के निर्देश दिए।
ABHA वेरिफाइड लाभुकों की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एमटीसी केंद्र में कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में SAAMAR/ CMAM, सेविका सहायिका के रिक्त पदों एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाकी भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं एवं रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *