महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रांची: हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन एवं मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हैं। सभी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *