करंट की चपेट में आने से फिर हाथी की मौत
चाईबासा: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत गुंडा गांव के डीटांड टोला में सोमवार देर रात 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों के अनुसार, हाथी धान खाने के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पार करते समय वह नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया


