बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सादगी से मनाई गई

खूंटी : बच्चों के प्यारे, हर दिल अजीज, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादगी से जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे, इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नाईमुध्दीन खां, रविकांत मिश्रा,जुनैद अन्सारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, अनीता नाग, सुषमा भेंगरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *