भारत मशीनरी में सेंसी के साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर और पंप सेट की लॉन्चिंग
रांची : राजधानी रांची के अपर बाजार में भारत मशीनरी ने प्रतिष्ठित कंपनी सेंसी के साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर और पंप सेट की नई श्रृंखला लॉन्च की। प्यादा टोली, बॉम्बे मेडिकल के पास महावीर चौक स्थित भारत मशीनरी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में कंपनी के नए उत्पादों को आधिकारिक रूप से बाजार में उतारा गया। इस अवसर पर भारत मशीनरी के संचालक मुनेश कुमार ने उत्पादों की जानकारी दी।
लॉन्च किए गए उत्पादों में सेंसी के आधुनिक तकनीक से लैस साइलेंट इन्वर्टर जनरेटर और विभिन्न प्रकार के पंप सेट शामिल हैं। इन उत्पादों को ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारत मशीनरी सेंसी कंपनी के इन उत्पादों का इम्पोर्टर है।
मुनेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों तक आधुनिक तकनीक से युक्त मशीनरी उत्पादों को उपलब्ध कराना है। नई रेंज के बाजार में आने से ग्राहकों को जनरेटर और पंप सेट के क्षेत्र में बेहतर विकल्प मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि इस लॉन्चिंग से झारखंड की राजधानी और आसपास के इलाकों में सेंसी उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही ग्राहकों को उत्पादों की जानकारी, खरीदारी और स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी। भारत मशीनरी की इस पहल को मशीनरी बाजार में आधुनिक उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



