SIR कार्यों में लापरवाही पर बुंडू के LRDC और CO को शोकॉज, तीन दिन में सुधार नहीं तो निलंबन

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में धीमी प्रगति पर रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बुंडू की LRDC छवि बाला और अंचल अधिकारी हंस हेम्ब्रम को शोकॉज करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि तीन दिनों में कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिले के औसत प्रदर्शन से पीछे रहने वाले विधानसभा क्षेत्रों के सभी AERO को भी शोकॉज करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने छठ महापर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और घाटों की सफाई सुनिश्चित करने तथा छठ समितियों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, बिचौलियों पर रोक लगाने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने को कहा। साथ ही आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर संबंधित अंचल अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *