जोने-लुदरू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, सात-आठ आठ लोगों की मौत, कई घायल

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में करीब सात-आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा.घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. दुर्घटना की आवाज सुनकर जोने-लुदरू मोड़ के समीप कॉलोनी के लोग घटनास्थल देखने के लिए सड़क पर निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल के साथ तथा सीएचसी कर्रा के स्वास्थ्यकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे.पुलिस ने दो घायल बच्चों को तत्काल सीएचसी कर्रा पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों को थाना वाहन से सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया. दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *