वोट बचाओ–देश बचाओ” रैली में उमड़ा जनसैलाब, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

रांची: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” रैली में उमड़ा विशाल जनसैलाब इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता अब जाग चुकी है और लोकतंत्र, संविधान तथा अपने मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ी है।चोरी और छल के सहारे खड़ा किया गया कोई भी साम्राज्य अधिक दिनों तक नहीं टिक सकता। देश की जनता आज अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे आ चुकी है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की एवं वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में झारखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने इस ऐतिहासिक रैली में अपनी दमदार भागीदारी सुनिश्चित की। झारखंड की समृद्ध और अनोखी कला, संस्कृति एवं परंपराओं के साथ पहुंचे लोगों ने राष्ट्रीय मंच पर झारखंडी अस्मिता की मजबूत पहचान प्रस्तुत की।
विशेष रूप से टाना भगत समुदाय की पारंपरिक भेरी की गूंज ने पूरे रामलीला मैदान को झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और जनशक्ति के रंग में रंग दिया। झारखंड से आए हजारों लोगों के उत्साह और सहभागिता ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में झारखंड पूरी मजबूती के साथ देश की जनता के साथ खड़ा है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार और देश के भविष्य को बचाने का जनसंकल्प है। देश की जनता अब अपने अधिकारों के प्रति सजग है और किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *