वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आज महारैली, रांची से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
गणादेश,रांची: लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की ओर से रविवार, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित इस महारैली में झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
महारैली में भाग लेने के लिए रांची से जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। रांची जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेतृत्व में रैली की तैयारियां की जा रही हैं। जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर, झारखंड अल्पसंख्यक प्रभारी जिनल एन गलाजी और महानगर अध्यक्ष हुसैन खान सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों में जुटे हैं। गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है



