500 बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान, Mementos एवं Certificates से किया गया पुरस्कृत

रांची :Lions Club of Ranchi Samarpan एवं Lions Club of Ranchi Rising Star के संयुक्त तत्वावधान में Sharda Global School, Ranchi में आयोजित Painting Competition के लगभग 500 प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मकता एवं उत्साह के लिए Mementos एवं Certificates प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में Topper Student को विशेष रूप से ₹500 का Cash Prize देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में और अधिक उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर सभी 500 प्रतिभागियों के बीच Mementos, Certificates, Munch एवं Chocolates का वितरण किया गया। बच्चों ने अपनी अद्भुत कला, creativity एवं imagination का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम Principal Mrs. Jasmit Kaur एवं Mrs. Deepa Banka के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की Lions Clubs द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई।

कार्यक्रम में Guest Ln. Seema Agrawal, Zone Chairperson MJF Ln. Rina Agrawal, Guiding Lions Ln. Rupam Jha एवं Ln. Prathibha Sinha, President, Lions Club of Ranchi Rising Star Ln. Naina More, PRO Ln. Pushpa Agrawal एवं Ln. Preety Kejriwal की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Lions Club of Ranchi Samarpan एवं Lions Club of Ranchi Rising Star ने सभी 500 प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की Principal Mrs. Jasmit Kaur एवं Mrs. Deepa Banka, सभी teachers एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए Lions Clubs की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *